म.प्र की छह सीटों पर 3 बजे तक 53 फीसदी मतदान

म.प्र की छह सीटों पर 3 बजे तक 53 फीसदी मतदान

भोपाल [महामीडिया]: लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए 6 सीटों छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, शहडोल और सीधी पर पर मतदान जारी है। सभी 6 सीटों पर 3 बजे तक 53.40 % मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग सीधी में हुई - 40.60% शहडोल - 48.64% मंडला - 58.28% जबलपुर - 48.05% बालाघाट - 63.69% छिंदवाड़ा - 62.57%
उधर, शहडोल, बालाघाट और सीधी के बूथों पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। पहले चरण में मध्य प्रदेश के सभी छह सीटों पर 1.13 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन छह सीट पर 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इनमें जबलपुर में 19, सीधी में 17, शहडोल में 10, बालाघाट में 16, मंडला में 14 और छिंदवाड़ा में 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने बूथ क्रमांक 17 शिकारपुर में मतदान किया। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ और भाजपा के विवेक बंटी साहू के बीच मुख्य मुकाबला है।
छिंदवाड़ा के भाजपा शहर अध्यक्ष अंकुर शुक्ला शुक्रवार को कथित तौर पर लोगों को पैसे बांटते हुए कैमरे में कैद हुए, जबकि जिले में मतदान चल रहा था। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.
 

सम्बंधित ख़बरें