लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स 84 अंक लुढ़का

लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स 84 अंक लुढ़का

मुंबई (महामीडिया):  शेयर बाजार में आज यानी 29 फरवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 84 अंक की गिरावट के साथ 72,220 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 16 अंक की गिरावट रही। ये 21,935 के स्तर पर ओपन हुआ।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर में आज भी 5% का लोअर सर्किट लगा है। इससे पहले कल भी इसमें लोअर सर्किट लगा था।
इससे पहले कल भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 790 अंक की गिरावट के साथ 72,304 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 247 अंक की गिरावट रही थी। ये 21,951 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी देखने को मिली थी।
 

सम्बंधित ख़बरें