सेंसेक्स 67 अंक बढ़कर खुला

सेंसेक्स 67 अंक बढ़कर खुला

मुंबई  (महामीडिया): शेयर बाजार में आज यानी 28 फरवरी को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 67 अंक की बढ़त के साथ 73,162 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 16 अंक की तेजी है। ये 22,214 के स्तर पर ओपन हुआ।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर में आज 2.68% की गिरावट देखने को मिल रही है।
इससे पहले कल यानी 27 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 305 अंक की बढ़त के साथ 73,095 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 76 अंक से की तेजी रही। ये 22,198 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

सम्बंधित ख़बरें