शेयर बाजार ने तोड़े कई रिकॉर्ड

शेयर बाजार ने तोड़े कई रिकॉर्ड

मुंबई (महामीडिया ): हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 1 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 73,819 का और निफ्टी ने 22,353 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1245 अंक की तेजी के साथ 73,745 के लेवल पर बंद हुआ।
वहीं, निफ्टी में भी 355 पॉइंट की तेजी रही। ये 22,338 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली। ऑयल-गैस, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। टाटा स्टील निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
 

सम्बंधित ख़बरें