हरियाणा में मुख्यमंत्री सैनी सहित 13 मंत्रियों ने शपथ ली

हरियाणा में मुख्यमंत्री सैनी सहित 13 मंत्रियों ने शपथ ली

पंचकूला [महामीडिया ] भाजपा नेता नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज गुरुवार को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने शपथ ली है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी एवं राजग के अन्य दलों के नेता भी उपस्थित थे । हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस दौरान सैनी के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली है। बीजेपी विधायक अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा, श्रुति चौधरी और कृष्ण बेदी ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं भाजपा विधायक आरती सिंह राव, राजेश नागर, गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली ।

सम्बंधित ख़बरें