मध्य भारत का दस्तावेजीकरण अंतिम चरण में

मध्य भारत का दस्तावेजीकरण अंतिम चरण में

भोपाल [ महामीडिया] मध्य भारत का दस्तावेजीकरण अंतिम चरण में मध्यभारत में शासन करने वाली करीब 20 रियासतों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। डेढ़ सौ वर्ष से अधिक समय तक राज करने वाली इन रियासतों के कुल पौने सात करोड़ अभिलेख ऑनलाइन अपलोड किए जा रहे हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ब्रिटिश कालीन भारत के रियासतों के राज-समाज को आम लोग भी इंटरनेट पर देख पाएंगे।

 पुरातत्व संग्रहालय के पास रियासतों के पत्राचार और दूसरे दस्तावेजों का भंडार है। दस्तावेजों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अब उनका डिजिटल संस्करण तैयार किया जा रहा है। यह काम इस साल फरवरी महीने से शुरू हुआ था। सितम्बर महीने तक इंदौर के होलकर राजवंश से जुड़े लगभग 10 लाख अभिलेखों की स्कैनिंग हो चुकी है।जल्द ही उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें