दीपावली पर बाजार सजे

 दीपावली पर बाजार सजे

भोपाल [ महामीडिया] रोशनी का महापर्व दीपावली को लेकर बाजार जगमग हो चुका है। घरों को सजाने के लिए सजावटी और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान टीवी आदि की बिक्री बढ़ गयी हैं।लंबे समय के बाद व्यापारियों के चेहरे अब खिल रहे हैं। बाजार भी दीपावली से संबंधित वस्तुओं से पट-सा गया है। जिधर, देखिए उधर ऐसी वस्तुएं नजर आएंगी जिनका संबंध दिवाली से है। जरूरी सामानों की खरीददारी भी की जा रही है। त्योहार की तैयारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। रंग-बिरंगे बिजली के बल्बों से लेकर अन्य सजावटी सामानों की बहुतायत दिख रही है। मिट्टी के दीपक भी बाजार में नजर आने भी लगे हैं। कुल मिलाकर बाजार में भी उत्सव-सा माहौल है।  रोशनी के महापर्व को लेकर कई शहरों के बाजारों में चमक एवं पूंछ परख बढ़ गई है ।

धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जायेगी। धनतेरस को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता हैं और ऐसे में बाजार में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।लक्ष्मी पूजन की पूरी किट भी बाजार में है। इसमें लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के साथ पूजन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी हैं। घरों को सजाने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक कैंडल सजे हैं।इसमें कागज और मोतियों से बने कैंडल लोगों को खूब लुभा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें