ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट जारी

ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट जारी

मुंबई [ महामीडिया] ग्लोबल हंगर इंडेक्स की 2024 की सूची में इस साल भारत 127 देशों में 105वें नंबर पर है। इस  इंडेक्स पिछले साल 125 देशों में भारत 111वें स्थान पर था, और 2022 में 121 देशों में से 107वें स्थान पर था। यानी इस साल सुधार हुआ है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में कहा गया है कि "भारत में भूख का 'गंभीर' स्तर व्याप्त है ।" इस इंडेक्स में  9.9 से कम स्कोर भूख के निम्न स्तर को दर्शाता है, 10-19.9 मध्यम, 35-49.9 खतरनाक और 50 से ऊपर का स्कोर बेहद खतरनाक है। 

यह स्कोर चार व्यापक मापदंडों पर आधारित है । बाल स्टंटिंग [पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या, जिनकी लंबाई उनकी आयु के अनुपात में कम है] अल्पपोषण (अपर्याप्त कैलोरी सेवन वाली आबादी का हिस्सा), बाल दुर्बलता (पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या, जिनकी लंबाई के अनुपात में कम वजन है) और बाल मृत्यु दर (पांचवें जन्मदिन से पहले मरने वाले बच्चों का हिस्सा)। रिपोर्ट में पाया गया है कि 35.5% बच्चे अविकसित हैं, 18.7% बच्चे दुर्बल हैं और 2.9% बच्चे अपने पांचवें जन्मदिन से पहले मर जाते हैं। भारत में विश्व स्तर पर बाल दुर्बलता दर सबसे अधिक पाई गई है।

सम्बंधित ख़बरें