सोना आज शिखर पर

सोना आज शिखर पर

भोपाल [ महामीडिया ] सोना आज 17 अक्टूबर को अपने शिखर  पर पहुंच गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 160 रुपए बढ़कर 76,713 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 76,553 रुपए प्रति दस ग्राम थे। चांदी की कीमत में आज गिरावट है। यह 944 रुपए गिरकर 90,568 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे एक दिन पहले चांदी 91,512 रुपए पर थी।

सम्बंधित ख़बरें