अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस आज         

अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस आज         

भोपाल [ महामीडिया]  प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। पूरे विश्व में गरीबी से निजात दिलाने के लिए इस दिवस का अपना एक महत्व है। अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस व्यापक रूप से सामाजिक समरसता एवं एकीकृत आर्थिक प्रगति के सोपानों के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष कर विकासशील देशों एवं गरीब राष्ट्रों में समुदाय की प्रगति के लिए आए दिन विकास के लिए नए मानक तय किया जा रहे हैं। गरीब एवं विकासशील देशों में गरीबी का मुद्दा अभी भी एक ज्वलंत प्रश्न है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य गरीबों के प्रति सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण को प्रमुखता के साथ रखना है।

गरीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न राष्ट्रों में विभिन्न योजनाओं का संचालन एवं उनके प्रति नागरिकों का सकारात्मक दृष्टिकोण इस दिवस का एक प्रमुख बिंदु है। गरीबी उन्मूलन के प्रति एवं उसके लिए किये जा रहे उपायों के लिए सामाजिक जागरूकता निर्मित करना इस दिवस का एक उद्देश्य है। पूरे विश्व में इस दिवस को प्रमुखता के साथ मनाया जाता है। इसके पीछे भावना यह है कि कोई भी समुदाय अथवा राष्ट्र विकास से वंचित न होने पाए। इसी दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए निरंतर नए-नए अभिनव प्रयास किया जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें