करवा चौथ 20 अक्टूबर को

करवा चौथ 20 अक्टूबर को

भोपाल [ महामीडिया] करवा चौथ की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। चतुर्थी तिथि 20 और 21 अक्टूबर, दोनों दिन है, लेकिन व्रत 20 अक्टूबर रविवार को रखा जाएगा।इस दिन सुहागिन महिलाओं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत रखती हैं। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम में चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं। छलनी में पति का चेहरा देखा जाता है। पूरा परिवार मिलकर चंद्रमा की पूजा करता है और फिर व्रत खोला जाता है। करवा चौथ के दिन शाम 7 बजकर 55 मिनट पर चंद्रोदय होगा। हालांकि अलग-अलग शहरों में यह समय थोड़ा अलग हो सकता है। चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी और 21 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर समापन होगा। यही कारण है कि 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ मनाया जायेगा।इस साल करवा चौथ पर पूजा के लिए केवल एक घंटा 16 मिनट का ही शुभ मुहूर्त है।

सम्बंधित ख़बरें