आज साल का सबसे चमकीला चंद्रमा

आज साल का सबसे चमकीला चंद्रमा

भोपाल [महामीडिया] शरदोत्‍सव का चंन्‍द्रमा वैसे तो अपनी 16 कलाओं के साथ चमकने की मान्‍यता के साथ चमकीला माना ही जाता रहा है, लेकिन इस बार वैज्ञानिक रूप से आज 17 अक्‍टूबर, गुरुवार को उदित होने वाला चंद्रमा शरद सुपरमून के रूप में साल का सबसे चमकीला चंद्रमा होगा। आज 17 अक्टूबर 2024 को सुपरमून आने वाला है। यह सुपर हंटर मून होगा और 2024 का सबसे निकटतम पूर्ण सुपरमून होगा। पूर्णिमा और अमावस्या तब सुपरमून होती है, जब वह पृथ्वी से अपने निकटतम बिंदु यानी पेरिगी के 90% के भीतर होती है। सुपरमून की स्थिति में चन्द्रमा अपने आकार से लगभग 14% बड़ा एवं 30% चमकीला नजर आता है। आज 17 अक्टूबर 2024 की रात में 11:55 पर चंद्रमा पृथ्वी से सबसे करीब की स्थिति में 3,51,519 किलोमीटर दूर होगा। ऐसी स्थिति में यह दूरी 30 अक्टूबर 2024 को 4,06,161 किलोमीटर हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें