अनुराग ठाकुर ने किया खेलो इंडिया दस का दम टूर्नामेंट का उद्घाटन

अनुराग ठाकुर ने किया खेलो इंडिया दस का दम टूर्नामेंट का उद्घाटन

नई दिल्ली  [ महामीडिया] युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में खेलो इंडिया दस का दम टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। श्री ठाकुर ने कहा कि जब महिला सशक्तिकरण की बात आती है तो खेल एक ऐसा क्षेत्र है जहां महिलाओं ने असाधारण प्रदर्शन किया है। उन्होंने दुनिया में अपना उत्‍कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की बेटियों पर गर्व व्यक्त किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया है। यह टूर्नामेंट 31 मार्च तक चलेगा। खेलो इंडिया दस का दम प्रतियोगिता में देश के पचास शहरों से अधिक स्‍थानों से लगभग 15 हजार महिला एथलीट हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में 10 खेल शामिल हैं। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य राष्ट्रीय या राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने में असमर्थ महिला एथलीट को एक मंच प्रदान करना है।
 

सम्बंधित ख़बरें