दुनिया भर में ओडिशा हॉकी का हब बना 

दुनिया भर में ओडिशा हॉकी का हब बना 

नई दिल्ली [ महामीडिया] ओडिशा दुनिया भर में हॉकी का हब बन रहा है। अभी भुवनेश्वर और राउरकेला में 15वां वर्ल्ड कप हो रहा है। 2018 में 14वां वर्ल्ड कप भुवनेश्वर में ही हुआ था। इससे पहले चैंपियंस लीग, वर्ल्ड लीग, ओलिंपिक क्वालिफायर, प्रो लीग जैसे टूर्नामेंट ओडिशा में आयोजित हुए हैं।हॉकी का कोई बड़ा टूर्नामेंट आम तौर पर एक ही शहर में आयोजित होता है। इस बार वर्ल्ड कप के मुकाबले जरूर दो शहरों में हुए हैं, लेकिन FIH की अक्सर कोशिश होती है कि एक टूर्नामेंट के सारे मैच एक ही शहर में कराए जाएं। इससे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को मूव कराने में होने वाला खर्च कम होता है। अलग-अलग शहरों में आयोजन से लॉजिस्टिक्स की समस्या आती है।जब टूर्नामेंट एक ही शहर में होगा तो इसके लिए जरूरी है कि वहां बहुत सारी टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ठहराने का इंतजाम हो। यानी अच्छे होटल मौजूद हों। इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि जिस शहर में इवेंट हो रहा है वहां के दर्शक खेल से लगाव रखते हों, ताकि वे स्टेडियम में जाकर मैच देखें। सबसे बड़ी जरूरत यह होती है कि स्थानीय सरकार और प्रशासन का रुख टूर्नामेंट फ्रेंडली हो।भुवनेश्वर FIH की इन तमाम जरूरतों को पूरा करता है। खिलाड़ियों को ठहराने के लिए कई होटल और हॉस्टल हैं। स्थानीय लोग खेल में खूब रुचि रखते हैं और बड़ी संख्या में टिकट खरीदकर मैच देखने जाते हैं। शहर में रिहैब सेंटर भी है। अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होता है तो उसके ट्रीटमेंट का अच्छा इंतजाम है।स्थानीय सरकार खुद हॉकी को प्रोमोट करती है। यह भारतीय टीम की स्पॉन्सर तो है ही, 2018 में इसने वर्ल्ड कप को भी स्पॉन्सर किया था। यहां का कलिंगा स्टेडियम विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी फैसिलिटीज में एक है।
 

सम्बंधित ख़बरें