प्रीमियर लीग में आज एक साथ दो मैचों का जायका

प्रीमियर लीग में आज एक साथ दो मैचों का जायका

नई दिल्ली [ महामीडिया] दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद की जा सकती है। दोनों टीमें इस समय बराबरी पर है। मुंबई इंडियंस पांच बार की चैम्पियन है लेकिन इस सीजन में प्रदर्शन उतना ख़ास नहीं रहा है। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में  दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछला मैच वानखेड़े में मुंबई ने 29 रन से जीता था।दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

 

सम्बंधित ख़बरें