जोमैटो को साढ़े आठ करोड़ का जीएसटी नोटिस 

जोमैटो को साढ़े आठ करोड़ का जीएसटी नोटिस 

भोपाल [ महामीडिया] फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को 8.57 करोड़ रुपए से ज्यादा का GST ऑर्डर मिला है। गुजरात स्टेट टैक्स के डेप्युटी कमिश्नर ने फाइनेंशियल ईयर 2018-19 के संबंध में कंपनी को यह ऑर्डर जारी किया है।जोमैटो ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि ऑर्डर में कंपनी से 4,11,68,604 रुपए के GST का पेमेंट करने को कहा गया है। इसके साथ 4,04,42,232 रुपए का ब्याज और 41,66,860 रुपए का जुर्माना भरने को भी कहा गया है। टोटल यह अमाउंट 8,57,77,696 रुपए होता है। यह आदेश GST रिटर्न्स और अकाउंट्स के ऑडिट के बाद आया है।
 

सम्बंधित ख़बरें