साढ़े सात सौ से अधिक कंपनियों ने चुनावी बांड ख़रीदे थे 

साढ़े सात सौ से अधिक कंपनियों ने चुनावी बांड ख़रीदे थे 

भोपाल [ महामीडिया ] कुल 1263 खरीददार थे। इन्होंने 12,155 करोड़ के बॉन्ड खरीदे। इनमें 771 कंपनियों ने 11,484 करोड़ के बॉन्ड खरीदे। इसमें आधी रकम शीर्ष 22 कंपनियों से आई हैं। इनके कारोबार ट्रेडिंग, खनन, धातु, रियल एस्टेट, निर्माण, ऊर्जा और दूरसंचार से लेकर फार्मास्युटिकल्स तक फैले हैं। ट्रेडिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियों ने सबसे ज्यादा 2955 करोड़ रुपए सियासी दलों को दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 963 करोड़ रुपए भाजपा को मिले हैं। कई कंपनियां हैं, जिन्होंने मुनाफे से कहीं ज्यादा चंदा दिया। सबसे ज्यादा 1,368 करोड़ रुपए चुनावी चंदा देने वाली फ्यूचर गेमिंग का शुद्ध मुनाफा 2020 से 2024 के बीच महज 215 करोड़ रुपए था।

सम्बंधित ख़बरें