वैश्विक वित्तीय केन्द्र बनाने के लिए करार

वैश्विक वित्तीय केन्द्र बनाने के लिए करार

पुणे  [ महामीडिया ] महाराष्ट्र को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर महाराष्ट्र सरकार ने अब मुंबई को वैश्विक वित्तीय केन्द्र बनाने के सपने को साकार करने की ओर कदम बढ़ा  दिया है। एमएमआर को वैश्विक अर्थव्यवस्था का हब बनाने के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरणऔर विश्व आर्थिक मंच के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। नीति आयोग ने मुंबई महानगर क्षेत्र को वैश्विक वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित करने की विस्तृत योजना  पेश की।इस समझौते पर एमएमआरडीए आयुक्त और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. क्लॉस श्वाब ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वैश्विक वित्तीय केंद्र बनना मुंबई महानगर क्षेत्र का सपना था। मैं बहुत खुश हूं कि यह सपना सच हो रहा है, मुंबई हम सभी के लिए एक जीवन रेखा है। मुंबई बदलेगी तो महाराष्ट्र और देश के लिए भी अहम बदलाव होंगे।

सम्बंधित ख़बरें