
शेयर बाजार में सौ अंकों की बढत
मुंबई [महामीडिया] दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार 20 मई को सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 82,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 50 अंक की तेजी है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। टाटा स्टील, इंफोसिस और टेक महिंद्रा 1% ऊपर हैं। HDFC बैंक और रिलायंस का शेयर 1% गिरा है।निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी है। IT इंडेक्स 1% और मेटल 0.8% चढ़ें हैं।ऑटो, मीडिया और रियल्टी में करीब 1% की गिरावट है।