भाजपा और कांग्रेस ने गूगल विज्ञापन में करोड़ों रूपए व्यय किये

भाजपा और कांग्रेस ने गूगल विज्ञापन में करोड़ों रूपए व्यय किये

भोपाल [ महामीडिया]  भाजपा गूगल और यूट्यूब पर विज्ञापन के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने वाली पहली भारतीय पॉलिटिकल पार्टी बन गई है। 31 मई 2018 से 25 अप्रैल तक भाजपा ने 102 करोड़ रुपए विज्ञापन के लिए खर्च किए हैं। पिछले पांच सालों में पब्लिश्ड गूगल विज्ञापन में भाजपा का हिस्सा करीब 26% है। इस दौरान कुल 390 करोड़ रुपए के पॉलिटिकल विज्ञापन पब्लिश हुए हैं।इस अवधि में कुल 2.17 लाख ऑनलाइन एड दिए गए हैं। इनमें से कुल 1.61 लाख एड (73%) राजनीतिक विज्ञापन कैटेगरी के तहत भाजपा के थे।भाजपा ने कर्नाटक में सबसे ज्यादा 10.8 करोड़ रुपए के एड दिए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के पार्टी ने 10.3 करोड़, राजस्थान के लिए 8.5 करोड़ और दिल्ली के 7.6 करोड़ रुपए के विज्ञापन दिए हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और दूसरे फेज के दौरान (19 से 25 अप्रैल तक) भाजपा से ज्यादा खर्च कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने 5.7 करोड़ रुपए, जबकि भाजपा ने 5.3 करोड़ खर्च किए हैं। 5992 ऑनलाइन एड के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। पार्टी ने इन विज्ञापनों पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जो भाजपा के ​एड का सिर्फ 3.7% है। इसके विज्ञापन अभियान मुख्य रूप से कर्नाटक और तेलंगाना (प्रत्येक पर 9.6 करोड़ रुपए से अधिक खर्च) और मध्य प्रदेश (6.3 करोड़ रुपए) पर केंद्रित थे।

 

सम्बंधित ख़बरें