भारतीय महिलाओं के मोटापे में लगातार वृद्धि 

भारतीय महिलाओं के मोटापे में लगातार वृद्धि 

भोपाल [ महामीडिया]  साढ़े चार करोड़ भारतीय महिलाएं ओवरवेट की समस्या से जूझ रही हैं। एक प्राइवेट अध्ध्य्यन से इसका खुलासा हुआ है । जिसमे बताया गया है की  पिछले 30 सालों में भारतीय महिलाओं में मोटापा लगातार बढ़ा है। 1990 में जहां भारतीय महिलाओं में मोटापा 1.2% बढ़ा वहीं 2022 में यह बढ़कर 9.8% हो गया। 1990 में 24 लाख महिलाएं मोटापा का शिकार थीं, 2022 में यह संख्या बढ़कर साढ़े चार करोड़ से अधिक हो गई। जबकि 30 वर्षों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों में मोटापा आधा रहा। 1990 में 20 साल से ऊपर के 11 लाख पुरुष मोटापे की समस्या से जूझ रहे थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 2 करोड़ 60 लाख हो गई है। 30 वर्ष पहले भारतीय मर्दों में मोटापे की दर 0.5% थी जो अब बढ़कर 5.4% हो गई है।महिलाओं में बढ़ता मोटापा उनकी सेहत को खराब कर देता है। मोटापे से महिला के प्रजनन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है जिससे बांझपन बढ़ता है । कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों की महिलाओं समेत दिल्ली की महिलाओं में मोटापा बढ़ा है आंकड़ों की तुलना की जाए तो तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, पुदुच्चेरी समेत दिल्ली में महिलाओं में अधिक वज़न या मोटापा बढ़ा है

सम्बंधित ख़बरें