वियतनामी संसद के अध्यक्ष का इस्तीफा

वियतनामी संसद के अध्यक्ष का इस्तीफा

मुंबई  [ महामीडिया]  वियतनाम की संसद के अध्यक्ष वुओंग दिन्ह ह्यू ने इस्तीफा दे दिया है।  ह्यू ने भ्रष्टाचार की जांच के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की।ह्यू ने अपने सहायक फाम थाई हा को व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के चार दिन बाद इस्तीफा दिया है।  वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी ने ह्यू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है जांचकर्ताओं ने पाया कि ह्यू ने ‘‘पार्टी के नियमों का उल्लंघन किया है, और उनके कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।’’ ह्यू तीन साल से अधिक समय से वियतनाम की संसद ‘नेशनल असेंबली’ के अध्यक्ष थे।

सम्बंधित ख़बरें