
पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना
भोपाल [महामीडिया] चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की गिनती आज सुबह शुरू हो चुकी है। केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गुजरात में 19 जून को हुए मतदान के बाद सभी की नजरें इन सीटों के परिणामों पर टिकी हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार केरल की नीलांबुर सीट पर यूडीएफ-कांग्रेस के उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने पहले दौर की मतगणना में सीपीएम के एम. स्वराज पर 1419 वोटों की बढ़त बना ली है वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने बढ़त हासिल की है।
विधानसभा सीट | आगे | पीछे | अंतर |
नीलांबुर (केरल) | कांग्रेस | माकपा | 1449 |
कलीगंज (बंगाल) | टीएमसी | कांग्रेस | 2715 |
लुधियाना वेस्ट (पंजाब) | AAP | कांग्रेस | 1269 |
विसावदर (गुजरात) | AAP | बीजेपी | 391 |
कडी (गुजरात) | बीजेपी | कांग्रेस | 1542 |