नैनीताल के जंगलों में आग

नैनीताल के जंगलों में आग

नैनीताल [ महा मीडिया] तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को नैनीताल के आसपास के जंगलों में भीषण आग लग गई। गठिया क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बढ़ते हुए पाइंस के समीप लड़ियाकाटा स्थित वायु सेवा स्टेशन के समीप तक पहुंच गई। स्थिति बिगड़ती देख वन विभाग के कर्मचारियों के साथ ही सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। सेवा के जवान कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाते दिखे। शनिवार सुबह तड़के से ही सेना के हेलीकॉप्टरों ने भीमताल, सातताल व नकुचियाताल से पानी लेने को रेकी शुरू कर दी थी। साढ़े सात बजे भीमताल झील से पानी लेकर पहला हेलीकॉप्टर नैनीताल की ओर रवाना हुआ। फिलहाल दो हेलीकॉप्टर झील से पानी लेकर जंगलो की आग पर नियंत्रण में जुटे हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें