असम में बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त

असम में बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त

नईदिल्ली [महामीडिया] असम में बाढ़ की स्थिति काफी खराब हो गई है इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन के कारण कुल मृतकों की संख्या 17 हो गई है। 21 जिलों में प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 6.33 लाख से अधिक हो गई है। असम के हैलाकांडी, श्रीभूमि, मोरीगांव, कछार, सोनितपुर और तिनसुकिया जिलों में छह और लोगों की जान चली गई और 21 जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है । अहम ये है कि इस साल बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।असम के कई जिलों में बाढ़ की भयंकर स्थिति को देखते हुए सरकार ने राहत शिविर चालू किए हैं। कुल मिलाकर, 223 राहत शिविर चालू हैं, जो 39,746 विस्थापित लोगों को आश्रय प्रदान कर रहे हैं जबकि 288 राहत वितरण केंद्र भी चालू किए गए हैं।राज्य में सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिनमें हैलाकांडी जिले के मतिजुरी में कटाखाल नदी भी अपने उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर बह रही है। ब्रह्मपुत्र नदी भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ।

सम्बंधित ख़बरें