सात राज्यों में हीट वेव का अलर्ट 

सात राज्यों में हीट वेव का अलर्ट 

भोपाल [ महामीडिया ] देश भर में बढ़ते तापमान के बीच भारत मौरम विज्ञान विभाग ने हीट वेव चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने देश के कुल 7 राज्यों में अगले चार दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, उत्तरी गोवा, केरल और तेलंगाना के कई क्षेत्रों में अगले चार दिन तक हीट वेव चलेगी। विभाग के अनुमान के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 

सम्बंधित ख़बरें