भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बना  

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बना  

मुंबई [ महामीडिया] भारत स्मार्टफोन का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है, जो अब सिर्फ चीन से पीछे है। सैमसंग, वीवो और शाओमी जैसे ब्रांड्स, खासकर बजट सेगमेंट में, इस ग्रोथ के बड़े कारण रहे हैं। भारत पहले हाफ में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे बड़ा 5G स्मार्टफोन बाजार बन गया है। ग्लोबल 5G स्मार्टफोन मार्केट में चीन 32% हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, जबकि भारत की हिस्सेदारी 13% है। अमेरिका अब 10% के साथ तीसरे स्थान पर है। दुनियाभर में, 5G स्मार्टफोन शिपमेंट में Apple 25% से अधिक हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, जिसमें iPhone 15 और iPhone 14 सीरीज का बड़ा योगदान है। सैमसंग 21% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है, खासकर Galaxy A और S24 सीरीज की वजह से।

सम्बंधित ख़बरें