म.प्र. विधानसभा की भर्ती प्रक्रिया रद्द

म.प्र. विधानसभा की भर्ती प्रक्रिया रद्द

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.विधानसभा में रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही प्रक्रिया को विधानसभा सचिवालय ने रद्द कर दिया है।  जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रावधानों पर ध्यान नहीं दिया गया था । अब इन्हें शामिल कर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए पर्याप्त पद आरक्षित नहीं किये गये तथा महिला आरक्षण के अनुरूप पद निर्धारित नहीं किये गये। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर पुरानी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। अब भर्ती प्रक्रिया आरक्षण नियमों का पालन करते हुए की जाएगी, जिसमें रिक्तियां, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिलाएं आदि शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें