म.प्र. में राजनैतिक नियुक्तियों के लिए गाइड लाइन तैयार

म.प्र. में राजनैतिक नियुक्तियों के लिए गाइड लाइन तैयार

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. के निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्ति के लिए सत्ता और संगठन ने गाइडलाइन बनाई है। सत्ता व संगठन ने तय किया कि परफॉर्मेंस के आधार पर ही निगम-मंडलों में नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके लिए बाकायदा सिस्टम तैयार किया है। इसमें नियुक्ति मांगने वाले नेताओं के नाम फीड करते ही उनका लेखा-जोखा स्क्रीन पर आ जाएगा। यदि परफॉर्मेंस हिट होगा तो उनके नाम नियुक्ति का आदेश निकलेगा। नेताओं की परफॉर्मेंस सदस्यता अभियान और चुनाव में भागीदारी के आधार पर तय होगा। अभी भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। इसमें सभी को सदस्य बनाने के लक्ष्य दिए हैं।  पार्टी को मजबूत करने वाले इस काम में नियुक्ति मांगने वाले का योगदान जरूर देखा जाएगा।  विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए करो या मरो जैसी स्थिति थी।  लंबे समय से सरकार में होने और कांग्रेस के घेरने व जनता के मुद्दों के बीच सरकार को लेकर कई चर्चाएं थीं। पार्टी ने मेहनत का मंत्र दिया। नियुक्ति मांगने वालों के क्षेत्र में पार्टी विधानसभा चुनाव में स्थिति का आकलन किया जाएगा। प्रदेश के निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर खाका तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि निगम-मंडलों में संघ और विपक्षी दलों से आए नेताओं को तवज्जों मिलेगी। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी एडजस्ट किया जाएगा।  बताया जा रहा है जल्द ही निगम-मंडल और बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि कैबिनेट के गठन के बाद सभी निगम मंडलों को भंग कर दिया गया था। अब राजनीतिक नियुक्तियों के लिए नेता सरपट भोपाल की दौड़ लगा रहे हैं। कुछ तो दिल्ली की भी यात्राएं कर चुके हैं। इनमें कुछ निगम-मंडलों में नियुक्ति मांगने वाले हैं तो कुछ नगरीय निकायों में पद चाहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें