महर्षि संस्थान में गणपति स्थापना एवं पूजन

महर्षि संस्थान में गणपति स्थापना एवं पूजन

भोपाल [  महामीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान के ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, छान में आज महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी की उपस्थिति में श्री गणेश स्थापना एवं  भगवान गणेश पूजन संपन्न किया गया। 121 वैदिक पंडितों ने मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा श्री गणेश पूजन संपन्न करवाया। लगातार 10 दिनों तक ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में सुबह एवं शाम यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के निदेशक गण, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। इस संपूर्ण गणपति पूजन का कार्यक्रम रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं वेबसाइट चैनलों पर प्रसारित किया गया। पूजन के पश्चात उपस्थित समस्त लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।

सम्बंधित ख़बरें