भोपाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयारियाँ जोरों पर

भोपाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयारियाँ जोरों पर

भोपाल [महामीडिया] 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर होने वाले कार्यक्रम में दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। इसे देवी अहिल्याबाई महिला महाशक्ति महासम्मेलन नाम दिया है। इस सम्मेलन को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। भोपाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। जंबूरी मैदान पर व्यवस्थाओं  को अंतिम रूप दिया जा रहा है । कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में महिला सशक्तिकरण की अनूठी छठा देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में दो लाख से अधिक महिला शक्ति का समागम होगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महिला अधिकारी संभालेंगी। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी भी महिला पुलिसकर्मियों के पास होगी।प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ही प्रदेश देवी अहिल्याबाई के रंग में रंगा नजर आ रहा है। अहिल्या वाहिनी बाइक रैली निकलने जा रही है तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें अहिल्याबाई की शक्ति से परिचित करवा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें