राजनाथ सिंह 25 जून को चीन जाएंगे

राजनाथ सिंह 25 जून को चीन जाएंगे

मुंबई [महामीडिया] रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 से 27 जून तक चीन के किंगदाओ शहर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह किसी भी भारतीय मंत्री का 7 साल बाद चीन का दौरा होगा। यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत और चीन के बीच रिश्ते सामान्य करने की कोशिशें चल रही हैं। व्यापार, यात्रा और संवाद फिर से शुरू हो चुके हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा चालू है और डेपसांग और डेमचोक में गश्त की जानकारी भी सामने आई है।

सम्बंधित ख़बरें