ब्रह्मचारी गिरीश जी की रामनवमी महापर्व की शुभकामनाएं

ब्रह्मचारी गिरीश जी की रामनवमी महापर्व की शुभकामनाएं

 भोपाल (महामीडिया) आज रामनवमी महापर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पुनीत अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने समस्त भारतीयों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने संदेश में कहा है कि "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आदर्श मानवीय सनातन परंपरा के ध्वजवाहक हैं। इसलिए हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चल कर विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। रामनवमी महापर्व उत्साह के साथ मनाते हुए हम सभी को उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।"

सम्बंधित ख़बरें