महर्षि संस्थान में 9 दिन तक चला सहस्त्र चंडी यज्ञ

महर्षि संस्थान में 9 दिन तक चला सहस्त्र चंडी यज्ञ

भोपाल [महामीडिया]: भोपाल के भोजपुर रोड स्थित गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 9 दिन तक चले सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आज भव्य धार्मिक समारोह में समापन हुआ इस अवसर पर महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने  पूर्णाहुति प्रदान की। 
वैदिक विधि और मंत्रोच्यार के साथ के साथ 121 पंडितों ने पिछले नो दिनों से सहस्त्र चंडी महायज्ञ किया जिसकी पूर्ण आहुति रामनवमी के दिन समाप्त हुई। पूर्णाहुति के बाद ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी पंडितों और उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद वितरण किया।
रामनवमी के दिन पूजन के उपरांत सामूहिक कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी गिरीश जी ने कन्याओं के पर पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उन्हें उपहार दिए।

सम्बंधित ख़बरें