
एक्सियम-4 मिशन पांचवी बार फिर टला
मुंबई [महामीडिया] एक्सियम-4 मिशन पांचवी बार टाल दिया गया है। इसे 22 जून को लॉन्च किया जाना था लेकिन ISS पर सुरक्षा जांच के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। इससे पहले इस मिशन को 11 जून को भारतीय समय अनुसार शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाना था। हालांकि प्रोपल्शन वे में ऑक्सीजन लीक के कारण इसे टाल दिया गया था।