
म.प्र. की कैबिनेट बैठक आज इंदौर में
भोपाल [महामीडिया] देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर मंगलवार को इंदौर में एक नया इतिहास लिखा जाएगा। शहर के जिस हृदय स्थल राजवाड़ा से देवी अहिल्या ने जनविकास व सुशासन की नींव रखी थी उसी आंगन में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ इंदौर व प्रदेश के विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। वर्षों बाद राजवाड़ा को कैबिनेट बैठक के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है।