
आज महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि
भोपाल [ महामीडिया] अनंत की खोज करने वाले महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की आज 102वीं पुण्यतिथि है। रामानुजन ऐसे महान गणितज्ञ थे, जिन्होंने भारत में विश्व में भारत का परचम लहराया था। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ही त्रिकोणमिति में महारत हासिल की थी और खुद से बिना किसी की सहायता के कई प्रमेय यानी थ्योरम्स को भी विकसित किया था। गणित के जादूगर कहे जाने वाले श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर साल 1887 में तमिलनाडु के इरोड गांव में हुआ था। उनका बचपन अन्य बच्चों जैसा सामान्य नहीं था। वह 3 साल की उम्र तक बोल नहीं पाए थे, लेकिन वह अपनी प्रतिभा के धनी थे। महान गणितज्ञ की पढ़ाई तमिल भाषा से हुई थी, हालांकि शुरू में पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था। लेकिन आगे जाकर प्राइमरी परीक्षा में उन्होंने पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था।