उप राष्ट्रपति धनखड़ कल चित्रकूट आएंगे

उप राष्ट्रपति धनखड़ कल चित्रकूट आएंगे

भोपाल [ महामीडिया] उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल शनिवार 7 सितंबर को चित्रकूट आएंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उप राष्ट्रपति के चित्रकूट आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 'आधुनिक जीवन एवं ऋषि परंपरा' विषय पर त्रिदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 7 से 9 सितंबर के बीच चित्रकूट में होगा। उपराष्ट्रपति कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारत के उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ 7 सितंबर, 2024 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और चित्रकूट के एक दिवसीय दौरे पर होंगे

सम्बंधित ख़बरें