कोहरे की वजह से छह राज्यों में  विजिबिलिटी जीरो पर पहुँची 

कोहरे की वजह से छह राज्यों में  विजिबिलिटी जीरो पर पहुँची 

भोपाल [ महामीडिया] दिल्ली समेत 6 राज्यों के एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 6 बजे कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। राजधानी दिल्ली और पालम एयरपोर्ट के अलावा पंजाब के अमृतसर, उत्तर प्रदेश के आगरा और प्रयागराज, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, राजस्थान के जैसलमेर में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई।दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान भी घने कोहरे की चपेट में हैं। नए साल में ठंड और बढ़ सकती है। 25 से 28 दिसंबर तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरा बढ़ेगा। पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
 

सम्बंधित ख़बरें