
विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को
भोपाल [ महामीडिया] पूरी दुनिया में 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। पूरी दुनिया में हिंदी दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य हिंदी के प्रचार प्रसार को न केवल बढ़ावा देना बल्कि अन्य भाषाओं के समांतर खड़ा करना है। हमें अपनी भाषा को कम नहीं समझना चाहिए। वह प्रत्येक कार्य जो आंग्ल भाषा अथवा विदेशी भाषाओं में संभव है वह प्रत्येक कार्य हिंदी में किया जा सकता है। हिंदी भाषा की समृद्धि एवं उत्थान के लिए जिन मनीषियों ने झंडे गाड़े हैं, उनकी बराबरी कोई और नहीं कर सका। आज पूरी दुनिया में हिंदी और हिंदी भाषा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है। हिंदी जानने का मतलब यह कदापि नहीं है कि वह वह व्यक्ति आंग्ल भाषा में काम नहीं कर सकता है। मातृभाषा हिंदी होने का कारण हिंदी के प्रति समर्पण और भाषा को समृद्ध करने की जीजिविषा को कभी किसी की कमजोरी नहीं समझना चाहिए। समस्त भाषाओं के प्रति सम्मान की भावना, हिंदी की एक परंपरा है। जिसे हमें सकारात्मक रूप से लेना चाहिए आंग्ल भाषा का कार्यकारी ज्ञान कई हिंदी भाषियों को शिखर तक ले जाने में अपना योगदान दिया है। इसलिए कभी भी हमें अपनी भाषा को कम नहीं समझना चाहिए और ना ही आंकना चाहिए। 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया था।