विमेंस क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद 

विमेंस क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद 

भोपाल [ महामीडिया] साउथ अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने विमेंस क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 132.1 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी। इससे पहले इस्माइल ने ही 2016 में 128.5 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी थी।शबनिम की धारदार गेंदबाजी के बावजूद उन्हें 4 ओवर में एक ही विकेट मिला। जिस कारण उनकी टीम मुंबई इंडियंस को 29 रन से हार का सामना करना पड़ गया। लीग में यह उनकी दूसरी हार है।मंगलवार रात को दिल्ली में होम टीम दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी, इस्माइल ने पहला ओवर फेंका। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर की दूसरी बॉल 132.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से फेंकी।
 

सम्बंधित ख़बरें