पुणे में भारत ने इंग्लैंड को हराया

पुणे में भारत ने इंग्लैंड को हराया

पुणे [महामीडिया] भारत ने इंग्लैंड को पुणे में 15 रन से चौथा टी-20 हरा दिया। इसी के साथ टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज भी जीत ली। इंग्लैंड को 2014 में आखिरी सीरीज जीत मिली थी। भारत से कन्कशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा और स्पिनर्स ने मिलकर 9 विकेट लिए। टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को 15 रन से मात देकर पांच मैचों की टी20 सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने एक महारिकॉर्ड बना दिया है। भारत दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। कभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमों के नाम भी ये महारिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ जो टीम इंडिया ने पुणे में अपने नाम के साथ जोड़ लिया।

सम्बंधित ख़बरें