
सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
कटक [महामीडिया] रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के अब 267 मैचों की 259 पारियों में 338 छक्के हो गए हैं। वहीं गेल के नाम 301 मैच की 294 पारियों में 331 छक्के जड़े हैं। 351 छक्कों के साथ शाहीद अफरीदी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। बतौर भारतीय वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पछाड़कर रोहित चौथे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के अब 259 पारियों में रन हो गए हैं, वहीं द्रविड़ के नाम 318 पारियों में 10889 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा अब वनडे में दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। भारत के लिए अपने 267वें वनडे मुकाबले में रोहित ने तीन छक्के लगाए और अब उनके नाम वनडे क्रिकेट में 334 छक्के हो चुके हैं। रोहित ने भारत के लिए करीब 11000 रन वनडे क्रिकेट में बना दिए हैं।