सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल

सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल

नई दिल्ली (महामीडिया): सोना आज सोमवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 509 रुपए बढ़कर 76,132 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसके दाम 75,623 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त है। ये 537 रुपए बढ़कर 90,500 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89,963 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,670 रुपए है। 

सम्बंधित ख़बरें