विश्व खाद्य दिवस आज

विश्व खाद्य दिवस आज

भोपाल [ महामीडिया]  पूरी दुनिया में विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य खाद्य संरक्षण के प्रति जन जागरूकता निर्मित करना होता है। पूरी दुनिया में खाद्य जरूरतों का एक बहुत बड़ा हिस्सा कई कारणों से व्यर्थ चला जाता है। खाद्य संरक्षण के महत्व को जमीनी स्तर पर रेखांकित करते हुए खाद्य संरक्षण प्रौद्योगिकी के लाभों को सार्वजनिक करना आज एक बहुत बड़ी जरूरत बन गया है। खाद्य संरक्षण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

पूरे विश्व की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए किसानों का एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस दिन हम उन सभी के योगदानों को न केवल याद करते हैं बल्कि वैश्विक विकास में उनके योगदान को सम्मानित भी करते हैं। यही कारण है कि आज के दिन विश्व के अनेक देशों में खाद्य जरूरतों को पूरा करने वाले किसानों के सम्मान में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें