मेक्सिको गोलीबारी में 12 लोगों की मौत

मेक्सिको गोलीबारी में 12 लोगों की मौत

मुंबई [महमीडिया] मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य में भीषण गोलीबारी हुई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लोग इरापुआतो शहर में सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के मौके पर सड़क पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया और कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें