
97 प्रतिशत आईफोन भारत से अमेरिका गए
मुंबई [महामीडिया] मार्च से मई के बीच फॉक्सकॉन ने भारत से आईफोन अमेरिका को भेजे। इनमें से 97% आईफोन खास तौर पर अमेरिका के लिए थे। यानी अमेरिका में 97 प्रतिशत आईफोन जो इस्तेमाल होते हैं वो इंडिया में बने हैं।यह प्रतिशत 2024 के बाकी महीने के औसत 50.3% से बहुत ज्यादा है क्योंकि बाकी समय भारत में बने आईफोन यूरोप और यूके जैसे देशों को भी भेजे जाते हैं।