हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन

भोपाल [महामीडिया] हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में आज शनिवार काे एक बड़ा भूस्खलन हुआ जहां एक पहाड़ भरभराकर सड़क पर आ गिरा। यह घटना चम्बा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सुबह के समय बसु कुंडी सुनारा सड़क पर हुई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी वाहन इसकी चपेट में नहीं आया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने खतरे को भांपते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और समय रहते ट्रैफिक रोक दिया। इसके कुछ ही पलों बाद पूरा पहाड़ देखते ही देखते सड़क पर गिर गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें