मैहर में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मैहर में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मैहर [ महामीडिया] त्रिकूट पर्वत पर विराजित माता शारदा देवी के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के चार दिनों में अब तक लगभग 5 लाख भक्तों ने मैहर पहुंचकर माता शारदा देवी के दर्शन किए हैं। यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है, जो विंध्य पर्वत श्रेणी के मध्य त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। ऐसी मान्यता है कि मां शारदा देवी की प्रथम पूजा आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा की गई थी। इसका उल्लेख पुराणों में भी आया है। यहां आने वाले भक्त मां शारदा देवी के दर्शन के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर तक पहुंचते हैं ।हालांकि, रोप-वे की सुविधा भी उपलब्ध है। मान्यता है कि मां शारदा देवी ने आल्हा की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें अमरता का वरदान दिया था। आल्हा द्वारा आज भी हर दिन सुबह मां की प्रथम पूजा करने के अलग-अलग प्रमाण मंदिर में देखने को मिलते हैं। मां शारदा देवी परिक्षेत्र में आल्हा का मंदिर भी बना है, जहां उनका अखाड़ा, उद्यान, तालाब मौजूद हैं।

सम्बंधित ख़बरें