म.प्र. में आबादी भूमि के स्वामित्वों का वितरण 15 जनवरी से

म.प्र. में आबादी भूमि के स्वामित्वों का वितरण 15 जनवरी से

भोपाल [ महामीडिया] भूमि से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए मध्य प्रदेश में 15 जनवरी से अभियान चलेगा। इसमें अविवादित नामांकन और बंटवारे के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। वहीं, सीमांकन के कार्यों में भी गति लाई जाएगी। आबादी भूमि के स्वामित्व पत्रों का वितरण भी इस अभियान के दौरान किया जाएगा।  इस दौरान पटवारी राजस्व रिकार्ड का वाचन करेंगे। उत्तराधिकार नामांतरण संबंधी प्रकरणों का निराकरण भी किया जाएगा। आबादी भूमि ,भूमि के उस हिस्से को संदर्भित करती है जो कानूनों के अनुसार गांव के निवासियों के लिए नामित है। इसे बेचा या गांव के बाहर किसी को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है। इसे “आबादी देह” के रूप में भी जाना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें